फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two Sisters Who Went To Bathe in Mine Died Due To drowning Tonk News

Rajasthan: खदान में नहाने गईं दो बहनों की डूबने से मौत, एक आठ और दूसरी 10 साल की थी

Sun, 04 Sep 2022 04:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Sep 2022 04:28 PM IST
सार

एक साथ परिवार में दो बच्चियों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका खुशी कक्षा दो में और आशु कक्षा तीन में पढ़ती थी। दोनों की उम्र महज आठ और दस साल ही थी।

विज्ञापन
Two Sisters Who Went To Bathe in Mine Died Due To drowning Tonk News
रात में निकाले गए बच्चियों के शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिल के मालपुरा उपखंड के डिग्गी थाना इलाके में दो बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियों डूंगरीकला गांव में अपने मकान के पास नेचुरल ग्रेनाइट की खदान में नहाने के लिए गईं थीं। इस दौरान वह पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गईं। दो बच्चियों आपस में सगी बहनें थीं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डूंगरीकला गांव में रहने वाले संपत सैनी की दो बेटियां 8 साल की खुशी उर्फ कन्नू और 10 साल की आशु सैनी अपने घर के पास खदान में भरे पानी में नहाने गई थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे दोनों बहनों की खदान में डूबने से मौत हो गई। जानकारी लगते ही ग्रामीण खदान पर पहुंचे जहां पर दोनों बहनें अचेत अवस्था में मिली। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालपुरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एक साथ परिवार में दो बहनों की मौत होने से गांव में मातम पसरा हुआ है। खुशी कक्षा दो में और आशु कक्षा तीन में पढ़ती थी। घटना की सूचना पर डिग्गी थाना अधिकारी सत्यनारायण चौधरी अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed