फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two sides of same family clashed in enmity in Ajmer 1 killed and 3 injured

Ajmer Crime: रंजिश में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़े; 1 की मौत 3 घायल, आरोपी ने शेयर की फोटो

Sat, 29 Apr 2023 05:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 05:07 PM IST
सार

मृतक तारीफ (28) के पिता मुश्ताक ने बताया कि मोहल्ले में रात करीब 9 बजे दो पड़ोसी नाली के विवाद पर झगड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने मेरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मेरी पत्नी जमीला, बेटा तारीफ, बहू सानू और दामाद मुजीब घायल हो गए।

विज्ञापन
Two sides of same family clashed in enmity in Ajmer 1 killed and 3 injured
घटना की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़ में नाली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना पुलिस और सीओ सिटी मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे ओर मामले की जांच में जुट गए। घटना किशनगढ़ के हाथीखान रोड के देशवाली मोहल्ले की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रंजिश के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में शुक्रवार रात मारपीट हो गई। नाली को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ। फिलहाल किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार रात एक परिवार ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय यज्ञ नारायण जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दो महिलाएं और दो पुरुष घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन

पत्नी, बहू, दामाद घायल, बेटे की मौत
मृतक तारीफ (28) के पिता मुश्ताक ने बताया कि मोहल्ले में रात करीब 9 बजे दो पड़ोसी नाली के विवाद पर झगड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने मेरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मेरी पत्नी जमीला, बेटा तारीफ, बहू सानू और दामाद मुजीब घायल हो गए। इलाज के दौरान बेटे तारीफ ने दम तोड़ दिया। मोहल्ले में लहूलुहान घायलों को राजकीय वाइन अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने लगाया स्टेटस
सीओ सिटी मनीष शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मारपीट के बाद आरोपी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए आरोपी ने लिखा कि मैंने अपनी बहन की आत्महत्या का बदला ले लिया। बता दें, 4 महीने पहले आरोपी की बहन ने आत्महत्या की थी। माना जा रहा है कि हमला इसी कारण हुआ है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed