{"_id":"63c50eeff761c104752dc8c3","slug":"two-people-shot-dead-publicly-in-dausa-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: दौसा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेआम गोलियां चलाकर दो को उतारा मौत के घाट, कई जख्मी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: दौसा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सरेआम गोलियां चलाकर दो को उतारा मौत के घाट, कई जख्मी हुए
Mon, 16 Jan 2023 02:17 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Mon, 16 Jan 2023 02:17 PM IST
सार
दौसा में सोमवार सुबह सरेआम फायरिंग में दो लोगों की हत्या से लोगों में दहशत का माहौल है। हत्याकांड के पीछे जमीन को लेकर रंजिश की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
दौसा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में सोमवार सुबह सरेआम फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी गई। साथ ही कई लोग जख्मी भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज सवेरे मंडावर थाना इलाके के पास फिर से दोनों पक्षों आमने-सामने आ गए। इसी दौरान तनातनी के बीच एक पक्ष ने फायर दाग दिए। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दौसा जिले में आज सवेरे दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाते हुए कई लोगों को जख्मी कर दिया। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी की गई है। महिला की पहचान अलका जोगी और पुरुष की पहचान हीरालाल जोगी के रूप में हुई है। वहीं, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर मची भगदड़
मौके पर मौजूद मंडावर थाना पुलिस ने बताया कि सवेरे किसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच तनातनी हो गई। एक पक्ष कुछ समझ पाता इससे पहले ही दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। जिन दो लोगों की हत्या की गई उनके शव राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
हत्या के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि जमीन और अन्य मामलों को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इस बारे में पहले भी मंडावर थाने में रिपोर्ट दी गई है। दुर्घटना के एक मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलने की बात भी समाने आ रही है। इसी विवाद के चलते कल रविवार को भी दोनों पक्षों क बीच में झगड़ा हुआ था।