फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two people burnt alive in hotel of Sikar they are doing liquor party

Sikar: होटल के कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी, अचानक आग लगने से दो युवक जिंदा जले

Tue, 19 Apr 2022 02:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 19 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

सीकर के रींगस में आग लगने से दो युवक जिंदा जल गए। मृतक होटल के जिस कमरे में रुके थे, वहां शराब की खाली बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन
Two people burnt alive in hotel of Sikar they are doing liquor party
सीकर में दो जिंदा जले - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर के रींगस कस्बे में एक होटल में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा होटल में ठहरे युवकों की लापरवाही से हुआ है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होटल के जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें शराब की आधी खाली बोतेलें मिली हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि यहां रूके व्यक्तियों ने ध्रूमपान किया होगा। उसी वजह से आग लगी होगी। जानकारी के अनुसार देर रात रेटा गांव के रहने वाले राजेश सिंह और दीपेंद्र सिंह आकर रुके थे। रात को दोनों कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। होटल का स्टाफ इनका खाना कमरे में रखकर सो गया था।

विज्ञापन


सुबह अचानक उनके कमरे से धुआं निकलते देखा गया तो ताला तोड़ा गया, जहां दोनों युवक जले हुए अवस्था में मिले। पुलिस मौके पर तैनात है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे की सूचना पर सीकर ग्रामीण डीएसपी मौके पर पहुंचे। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed