फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two more minors in custody for shooting youth in Bhilwara

Rajasthan: भीलवाड़ा में युवक को गोली मारने का मामला, हत्या में शामिल दो और नाबालिग निरुद्ध

Mon, 28 Nov 2022 07:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 28 Nov 2022 07:57 AM IST
सार

भीलवाड़ा में दो युवकों पर बदमाशों ने गोली चला दी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। इस हमले के पीछे आदर्श तापड़िया हत्याकांड का कनेक्शन था।

विज्ञापन
Two more minors in custody for shooting youth in Bhilwara
भीलवाड़ा में मर्डर - फोटो : Social Media

विस्तार

भीलवाड़ा में दिनदहाड़े बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने दो और नाबालिगों को निरुद्ध किया है। इससे पहले पुलिस ने इस एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और एक नाबालिग को निरुद्ध किया था। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि गोली मारने वाले आरोपी पहले से ही उन्हें जाने से मारने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार शाम को बड़ला चौराहे के पास बाइक पर आए बदमाशों ने दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरूद्दीन उर्फ टोनी (22) पुत्र मुंशी खां पठान को गोली मार दी थी। फायरिंग में इब्राहिम की मौत हो गई थी। वहीं कमरूद्दीन गंभीर घायल हो गया था। शहर का माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते 48 घंटे तक नेटबंदी कर दी थी।

विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हमले में पीछे छह माह पहले हुए आदर्श तापड़िया हत्याकांड का कनेक्शन था। आदर्श की हत्या का बदला लेने के लिए ही उसके ही परिवार के सदस्यों ने से यह हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में रघुवीर ऊर्फ कालू तापड़िया को गिरफ्तार किया था। वहीं एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया था। इन दोनों को पुलिस ने काछोला के भगुनगर से पकड़ा था। अब तक इस मामले शामिल एक को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिग को निरुद्ध किया।


मृतक के परिजनों के हंगामा करने पर महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़ ने भीमगंज थाने में राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। साथ ही हॉस्पिटल में होमगार्ड लगवाने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed