फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two more gates of Bisalpur dam were opened

Rajasthan: बीसलपुर बांध के दो गेट और खोले गए ,अब चार गेटों से हो रही है पानी की निकासी

Sat, 27 Aug 2022 09:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 27 Aug 2022 09:13 AM IST
सार

बीसलपुर बांध के गेट नंबर आठ और ग्यारह खोले गए हैं। गेट खोलने के बाद बड़ी संख्या में लोग बांध देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Two more gates of Bisalpur dam were opened
बीसलपुर बांध - फोटो : Social Media

विस्तार

बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ते देख शनिवार को इसके दो और गेट खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों ने गेट 8 और 11 खोला गया। बता दें कि बीसलपुर बांध से अजमेर, जयपुर और टोंक वासियों की प्यास बुझती है।

विज्ञापन


त्रिवेणी नदी में पानी की आवक को देखते हुए अधिकारी ने तुरंत प्रभाव से निर्णय लिया। बीसलपुर बांध के 8,9,10 और 11 खोले जा चुके है। अब इन चारों गेटों से पानी की निकासी हो रही है। 1 गेट से 6 हजार और 3 गेटों से 3-3 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बीसलपुर बांध का गेज पूर्ण क्षमता 315.50 आर. एल. मीटर है। वहीं बांध के गेट खुलने से पर्यटकों की संख्या काफी इजाफा हुआ है। दिन भर पानी की निकासी को देखने के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed