फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two members of fake gang arrested from Bikaner

Teacher Recruitment Exam: नकल गिरोह के दो सदस्य बीकानेर से दबोचे, एक लाख रुपये कैश और कई चेक बरामद

Sat, 25 Feb 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Feb 2023 12:37 PM IST
सार

रीट भर्ती परीक्षा के पहले दिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नकल गिरोह के दो सदस्यों को बीकानेर से काबू किया। बीकानेर जिला एसपी तेजस्वनी गौतम और उनकी टीम ने एक गिरोह का खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
Two members of fake gang arrested from Bikaner
शिक्षक भर्ती परीक्षा में दो दबोचे - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिक्षक भर्ती परीक्षा से पहले पुलिस की मुस्तैदी काम आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों लोग कोचिंग संस्थान से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। दोनों युवक राजाराम बिश्नोई और सीता राम विश्नोई को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को आरोपियों के पास से एक लाख रुपये कैश और कई चेक भी मिले हैं।

विज्ञापन


बीकानेर जिला एसपी तेजस्वनी गौतम और उनकी टीम ने एक गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह का संचालक एक कोचिंग शिक्षक है और उसका साथी पकड़ा गया है। कुछ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर जिले के कुछ संदिग्धों के फोन सर्विलांस पर रखे गए थे। इसी दौरान नया शहर पुलिस को क्षेत्र में कुछ गड़बड़ की आशंका मिली। इस बारे में तुरंत एसपी को सूचना दी गई तो एसपी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर एएसपी सिटी और नया शहर एसएचओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएसटी टीम और थानों की पुलिस ने मिलकर, राजाराम विश्नोई और सीताराम विश्नोई नाम के दो आरोपी धर लिए। इनके पास से एक लाख रुपये कैश और तीन चेक मिले हैं। यह पैसा परीक्षा में पेपर के नाम पर लिया गया बताया जा रहा है। पता चला कि ये लोग मिलकर सीआरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक, आंशुलिपिक व हवलदार भर्ती परीक्षा की ऑनलाइन फर्जी आन्सर की बनाकर बेरोजगारों से ठगी कर रहे हैं। इनमें राजाराम विश्नोई कोचिंग संचालक है जो रामपुरा बस्ती में कोचिंग चलाता है। वह साल 2021 में एसआई भर्ती परीक्षा में नकल मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

यहां-यहां बंद हुआ इंटरनेट
भरतपुर, कोटा और अजमेर के बाद जयपुर में शाम छह बजे तक इंटरनेट बंद करने के निर्देश। जयपुर पुलिस आयुक्तालय से संबंधित सभी थाना क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आज सायं 6:00 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। वहीं, 26 फरवरी 2023 को भी सुबह 6:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। ये आदेश संभागीय आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित ने जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed