फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two leaders from Congress Rajkumar Rinwan and Jaideep Dudi joined BJP

Rajasthan: उपचुनाव से पहले कांग्रेस के दो नेता बीजेपी में शामिल, बोले-पायलट-गहलोत की लड़ाई में पार्टी उलझी

Sun, 27 Nov 2022 01:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Nov 2022 01:49 PM IST
सार

सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी को दुपट्टा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान पूनिया ने तंज करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की फिल्म का नाम है 'गद्दार कौन'। अगली फिल्म का नाम होगा-'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे'।

विज्ञापन
Two leaders from Congress Rajkumar Rinwan and Jaideep Dudi joined BJP
कांग्रेस के दो नेता बीजेपी में शामिल - फोटो : Social Media

विस्तार

सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। विधानसभा उपचुनाव की जनसभा के दौरान कांग्रेस के दो नेता राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार रिणवां की कांग्रेस से भाजपा में घर वापसी हुई है। रिणवां पिछली वसुंधरा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


जयदीप डूडी पूर्व संसदीय सचिव चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा ज्वॉइन करने के बाद जयदीप डूडी ने कहा कि गहलोत और पायलट की आपसी लड़ाई में कांग्रेस उलझकर रह गई है। दोनों की लड़ाई में पिछले चार साल में जनता का नुकसान हुआ है। इसलिए मैं भाजपा में आ गया। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दुपट्टा पहनाकर रिणवां और डूडी भाजपा परिवार में स्वागत किया।

विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जमकर गहलोत सरकार पर तंज कसा। पूनिया ने कहा कि अभी भी भरोसा नहीं है कि गहलोत सरकार की जिंदगी कितनी बची है। राजकुमार रिणवां की घर वापसी और जयदीप डूडी की पार्टी में शामिल होने का काम हो गया है लेकिन इनकी असली परीक्षा युद्ध के मैदान में होगी। सरदारशहर उपचुनाव से बहुत सारी चीजें जुड़ी हुई हैं। सरदारशहर की जनता बदलाव चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभी अशोक गहलोत की फिल्म का नाम है 'गद्दार कौन'। अगली फिल्म का नाम होगा-'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे'। ।' जब कांग्रेस पार्टी और सरकार डूबने वाली हो तो सरदारशहर की जनता डूबने वाले जहाज में क्यों सवार होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed