Rajasthan: उपचुनाव से पहले कांग्रेस के दो नेता बीजेपी में शामिल, बोले-पायलट-गहलोत की लड़ाई में पार्टी उलझी
सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी को दुपट्टा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान पूनिया ने तंज करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की फिल्म का नाम है 'गद्दार कौन'। अगली फिल्म का नाम होगा-'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे'।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। विधानसभा उपचुनाव की जनसभा के दौरान कांग्रेस के दो नेता राजकुमार रिणवां और जयदीप डूडी भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार रिणवां की कांग्रेस से भाजपा में घर वापसी हुई है। रिणवां पिछली वसुंधरा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
जयदीप डूडी पूर्व संसदीय सचिव चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा ज्वॉइन करने के बाद जयदीप डूडी ने कहा कि गहलोत और पायलट की आपसी लड़ाई में कांग्रेस उलझकर रह गई है। दोनों की लड़ाई में पिछले चार साल में जनता का नुकसान हुआ है। इसलिए मैं भाजपा में आ गया। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दुपट्टा पहनाकर रिणवां और डूडी भाजपा परिवार में स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जमकर गहलोत सरकार पर तंज कसा। पूनिया ने कहा कि अभी भी भरोसा नहीं है कि गहलोत सरकार की जिंदगी कितनी बची है। राजकुमार रिणवां की घर वापसी और जयदीप डूडी की पार्टी में शामिल होने का काम हो गया है लेकिन इनकी असली परीक्षा युद्ध के मैदान में होगी। सरदारशहर उपचुनाव से बहुत सारी चीजें जुड़ी हुई हैं। सरदारशहर की जनता बदलाव चाहती है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभी अशोक गहलोत की फिल्म का नाम है 'गद्दार कौन'। अगली फिल्म का नाम होगा-'हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे'। ।' जब कांग्रेस पार्टी और सरकार डूबने वाली हो तो सरदारशहर की जनता डूबने वाले जहाज में क्यों सवार होगी?