फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two laborers died due to fire in restaurant on Jaipur Road

Bikaner: जयपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से दो मजदूरों की मौत, सुबह तक दमकलकर्मी बुझाते रहे आग

Tue, 07 Mar 2023 01:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

बीकानेर शहर में जयपुर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भयंकर आग लगने पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया है। वहीं हादसे में दो मजदूरों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Two laborers died due to fire in restaurant on Jaipur Road
रेस्टोरेंट में देर रात लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से रेस्टोरेंट के अंदर सो रहे दो लोग जिंदा जल गए। जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस के अनुसार देर रात करीब ढाई बजे के आसपास आग लगी। आग पहले प्रथम तल पर लगी धीरे-धीरे आग ने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया। प्रथम तल में सो रहे दो युवक इस आग में जिंदा जल गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक की पहचान धन्ने सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कोलायत, राकेश पुत्र हरि सिंह निवासी पटना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर ही है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग को काबू करने के लिए दमकल कर्मियों को सुबह सात बजे तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी देर रात पुलिस को दी गई, जिसके बाद व्यास कॉलोनी थाना अधिकारी महावीर बिश्नोई अपने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल को सूचना दी, जिसके बाद आग बुझाने के लिए एक दर्जन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों को भी आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed