फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two groups of students clashed in Rajasthan College, beaten up with kicks and punches

Jaipur: राजस्थान कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान 

Tue, 07 Jun 2022 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Jun 2022 04:52 PM IST
सार

राजस्थान कॉलेज में दो छात्र गुटों में आपसी विवाद के कारण झगड़ा हो गया। जिसके बाद दो छात्र नेताओं के ग्रुप के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two groups of students clashed in Rajasthan College, beaten up with kicks and punches
मारपीट करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के राजस्थान कॉलेज में दो छात्र गुटों में सोमवार दोपहर आपसी विवाद के कारण झगड़ा हो गया। जिसके बाद दो छात्र नेताओं के ग्रुप के बीच जमकर लात-घूंसे चले। छात्रों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रो रहा है।  

विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन भी इस दौरान कॉलेज में छिप गया। सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस और राजस्थान विश्व विद्यालय की पीसीआर मौके पर पहुंची। जिसके बाद छात्र भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान महाविद्यालय के दो छात्र ग्रुप विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे थे। दोनों में आपसी सहमति नहीं बनी और बात झगड़े तक जा पहुंची। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज किया। वीडियो के आधार पर पुलिस युवकों की पहचान में जुट गई है। वहीं घटना के बाद अधिकतर छात्र फरार हो गए। मामले को लेकर गांधी नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की स्पेशल टीम फरार छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हुश्यार मीणा ने मामले पर ट्वीट कर अपनी प्रतक्रिया दी। उन्होंने कहा- शिक्षा के मंदिर में इस तरीके की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, अशोक गहलोतजी आपके शासन में रोजाना आए दिन बहन बेटियों के साथ बलात्कार रेप महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। युवाओं में आपसी संघर्ष और मर्डर की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार घरों में बैठी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed