फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two groups of child abusers clashed in juvenile home in Sikar

Rajasthan: संप्रेक्षण व किशोर गृह में बाल अपचारी के दो गुट भिड़े, रॉड से किया एक दूसरे पर हमला

Wed, 21 Sep 2022 09:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Sep 2022 09:09 AM IST
सार

सीकर में बाल संप्रेक्षण गृह में वर्चस्व की लड़ाई में किशोरों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें दो बाल अपचारी घायल हो गए।

विज्ञापन
Two groups of child abusers clashed in juvenile home in Sikar
सीकर के संप्रेक्षण गृह में मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर के संप्रेक्षण व किशोर गृह में किशोर अपचारियों में मारपीट हो गई। दो गुटों ने पलंग में लगी रॉड निकालकर एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें एक नाबालिग सहित दो किशोर घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाल संप्रेक्षण गृह में जयपुर से एक कैदी के आने के बाद विवाद हो गया। एक चोरी के अपराधी को संप्रेक्षण गृह लाया गया। संप्रेषण गृह का मुखिया बनने की बात पर उसका पहले से रह रहे अपचारियों से विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों गुट एक दूसरे से भिड़ गए और रॉड से हमला कर दिया। जयपुर से लाए गए अपचारी और उसके सहयोगी नाबालिग के सिर में चोट आई। 

विज्ञापन


मारपीट के दौरान संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी भी बीच बचाव करने पहुंचे। जिन्हें भी मारपीट करने वाले युवकों ने धमकी दी। वहीं अपचारियों के पास दो मोबाइल भी मिले हैं। जिसका जिक्र पुलिस को दी गई परीविक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट में भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed