Rajasthan: खान में नहाने गई दो बच्चियां डूबी, एक दूसरे को बचाने में गई जान
दोनों बच्चियां रोज की तरह ही खान में नहाने गई थीं। दोनों को डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीणों को सूचना दी लेकिन जब तक ग्रामीण पहुंचे दोनों बच्चियां डूब गई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के डाबी इलाके में खान में भरे हुए पानी में दो बच्चियां डूब गईं। दोनों बच्चियां नहाने गई थी। इसी दौरान एक बच्ची गहरे पानी में नहाने चली गई। जिससे वो डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में दूसरी भी डूब गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार थानाधिकारी धर्माराम ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर 2:30 बजे के आसपास की है। दोनों बालिकाएं पड़ोसी थीं और रामराजपुरा में रहती थीं। दोनों की उम्र आठ साल और छह साल थी। बालिकाएं रोज के रूटीन के अनुसार ही बंद पड़ी खान पर नहाने के लिए गई हुई थीं। उस जगह पर कुछ बच्चे और ग्रामीण भी मौजूद थे।
नहाते वक्त एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए दूसरी आगे बढ़ी लेकिन खुद को वो भी संभाल नहीं पाई और डूबने लगी। दोनों को डूबता देख वहां मौजूद बच्चों ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मश्क्कत के बाद दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है।