फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two dozen people thrashed the maternal uncle and brother who came for marriage of there childrens

Churu News: भात भरने गए मामा-भाई को दो दर्जन लोगों ने लाठी-सरिए से पीटा, बारात में डीजे को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 25 Apr 2023 10:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:14 PM IST
सार

चूरू के सुरपुरा कलां के रहने वाले प्रताप सिंह (52) ने बताया कि इंदासर गांव उनके एक भाजें और दो भांजियों की शादी थी। 23 अप्रैल को दोनों भांजियों की शादी थी, तो 24 अप्रैल को भांजे की शादी थी। इसलिए 23 अप्रैल की सुबह मैं परिवार के साथ भात भरने आया था।

विज्ञापन
Two dozen people thrashed the maternal uncle and brother who came for marriage of there childrens
युवक के साथ मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चुरू के राजगढ़ में बहन के घर मायरा भरने आए बाप-बेटे के साथ मारपीट हो गई। घायल बाप बेटे को परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। मामला राजगढ़ के इंदासर गांव का है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
चूरू के सुरपुरा कलां के रहने वाले प्रताप सिंह (52) ने बताया कि इंदासर गांव उनके एक भाजें और दो भांजियों की शादी थी। 23 अप्रैल को दोनों भांजियों की शादी थी, तो 24 अप्रैल को भांजे की शादी थी। इसलिए 23 अप्रैल की सुबह मैं परिवार के साथ भात भरने आया था। 24 अप्रैल को भांजे की बारात इंदासर गांव से आच्छापुर गई थी। बारात में डीजे की बात को लेकर बारातियों में कहासुनी हो गई थी। इसी बात पर वहां झगड़ा हो गया था। हालांकि, बारात सकुशल वहां से वापस गांव आ गई।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच के बाद किया रेफर
अगले दिन मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने मुझे और बेटे राजेश (35) को बुलाया। हम वहां गए तो वहां करीब दो दर्जन लोग लाठी और सरिया लेकर खड़े थे। उन्होंने हम पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने बीच-बचाव भी किया। लहूलुहान हालत में परिजन दोनों को राजगढ़ अस्पताल लेकर गए। हालात नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को डॉक्टर्स ने चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई गिरधारीलाल सैनी पहुंचे। जिन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed