Road Accident in Dholpur: तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
हादसे में एक बच्चे सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में रविवार को आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने सवारियों से भरी टेंपो को टक्कर मार दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिला सहित एक बच्चा घायल हो गया है।
रोडवेज बस स्टैंड के सामने रविवार दोपहर को ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर सवारियों की चीख-पुकार मच गई। वहीं ट्रक चालक गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने टेंपो के अंदर में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एक महिला की हालत गंभीर
दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन महिला भी घायल हुई हैं। घायलों में एक महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल पहुंची निहाल गंज थाना पुलिस ने दोनों मृतक के शव कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिए हैं। जिनके पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।