{"_id":"62710f7697223b781c6d6a4e","slug":"two-died-due-to-collision-between-pickup-and-roadways-bus-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident in Dausa: बरात लेकर जा रही पिकअप और रोडवेज बस में भिड़ंत, एमपी के दो लोगों की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident in Dausa: बरात लेकर जा रही पिकअप और रोडवेज बस में भिड़ंत, एमपी के दो लोगों की मौत, 10 घायल
Tue, 03 May 2022 05:11 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 03 May 2022 05:11 PM IST
सार
दौसा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह घायल को जयपुर रेफर किया है। गनीमत रही कि दूल्हा की गाड़ी आगे चल रही थी। जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में मंगलवार को पिकअप और यूपी रोडवेज की बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिकअप सवार मध्यप्रदेश के श्योपुर से बारात में अलवर जा रहे थे। इस दौरान दौसा में वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि पिकअप का चालक रास्ता भटक गया और हाईवे पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
छह घायल जयपुर रेफर
दुर्घटना में मारे गए चमकाराम (45) और बाबूलाल (52) मध्यप्रदेश के श्योपुर के निवासी हैं। वहीं चार घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। छह घायलों का जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के दौरान पिकअप से थोड़ी दूरी पर दूल्हे की गाड़ी भी चल रही थी लेकिन गनीमत रही पिकअप से दूरी होने पर दूल्हे की गाड़ी सुरक्षित बच गई। सूचना पर एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से कुशलक्षेम पूछी।