Dholpur: ओवरब्रिज से गिरे दो चचेरे भाई, एक की मौत, ननिहाल शोक में शामिल होने जा रहे थे
धौलपुर में ओवरब्रिज से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में दो चचेरे भाई ओवरब्रिज से गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन एक भाई की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई का गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर कर दिया। दोनों ननिहाल में शोक में शामिल होने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नगला सदा गांव के रहने वाला 28 साल का राजू पुत्र प्रेमचंद्र पचौरी बाइक से अपने चचेरे भाई आकाश के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश से मांगरोल कस्बा आ रहा था। मनियां और मांगरोल के बीच ओवरब्रिज पर दोनों भाई बाइक खड़ी करके रेलिंग के सहारे खड़े हो गए। इसी बीच दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए।
हादसे में घायल हुए दोनों भाइयों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजू की मौत हो गई। जबकि दूसरे भाई आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।