कार की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, महिला समेत तीन अन्य घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना थाना (पूर्व) के सहायक पुलिस निरीक्षक गजानंद ने बताया कि विश्वविद्यालय से त्रिमूर्ति सर्किल की ओर जा रही एक तेज गति कार ने जेडीए सर्किल पर लालबत्ती पर खड़ी एक कार और एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पुनीत शर्मा (30) और विवेक (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में जेबरा लाइन पर पैदल सड़क पार कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गये। हादसे में भीख मांगने वाली एक महिला भी दो कारों के बीच में आने से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक मानसरोवर निवासी वीरेंद्र जैन को पकड़ लिया गया है। घायलों का उपचार सवाईमान सिंह चिकित्सालय के ट्रॉमा विभाग में किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करके कहा कि- जयपुर में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की दुखद मौत का पता चलने से दिल दुखी है। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना ... भगवान उन्हें इस भयानक नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। साथ ही कहा कि दुर्घटना में घायल जल्द ठीक हो जाएं।
It is heart wrenching to know of the tragic death of two brothers in a road accident at JDA circle, #Jaipur. My heartfelt condolences to their parents and family members...may God give them strength to bear this terrible loss.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 16, 2019
I pray that the injured in the accident recover soon.