फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two brothers died in the same house in Barmer

Barmer: एक ही चिता में दो सगे भाइयों का हुआ अंतिम संस्कार, छोटे की मौत पर घर आए बड़े भाई की टंकी में गिरकर मौत

Sat, 14 Jan 2023 10:42 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याग्निक Updated Sat, 14 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

सूरत में रह रहे छोटे भाई की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। वहीं, जयपुर में रह रहे बड़े भाई का शव गांव में बनी पानी की टंकी में पड़ा मिला। मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two brothers died in the same house in Barmer
दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर में मौत का हैरान कर देने वाला वाक्या देखने को मिला। यहां एक ही दिन दो सगे भाइयों की चिता जली। इस अजीब घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर गांव पहुंचे बड़े भाई की भी पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। मामला बाड़मेर के सिणधरी कस्बे के होडू गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार होड़ू गांव के सारणों का तला निवासी 26 वर्षीय सुमेर सिंह गुजरात के सूरत में काम करता था। मंगलवार को पैर फिसलने के कारण व छत से गिर गया था। उसको अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सुमेर सिंह ने दम तोड़ दिया। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए सारणो लाया गया। वहीं छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर बड़ा भाई सोहन भी गांव पहुंच गया। बुधवार सुबह सोहन सिंह घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी की टंकी से बाल्टी भर रहा था तभी अचानक फिसलकर टंकी में गिरने से उसकी भी मौत हो गई। 28 वर्षीय सोहन सिंह जयपुर में सेकंड ग्रेड की पढ़ाई और कंपटीशन की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद से घर पर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पूरे गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि दोनों भाइयों में अच्छा मेल मिलाप था। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। घर से दोनों भाइयों की अर्थी उठी तो परिजनों का कलेजा फट गया। दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि ले जाए गए। जहां दोनों भाइयों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या की आशंका
सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक एक भाई की मौत सूरत में छत से गिरने से हो गई। वहीं, दूसरे भाई की पानी की टंकी में गिरने से मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि पैर फिसलने के कारण टंकी में गिरने से सोहन की मौत हुई है। आत्महत्या की भी आशंका भी जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed