{"_id":"62e664ed7eca9f217e42ac85","slug":"two-brothers-died-due-to-drowning-in-a-river-passing-through-asind-town-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : खेलते-खेलते दो भाई पहुंच गए नदी किनारे, डूबने से हुई दोनों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : खेलते-खेलते दो भाई पहुंच गए नदी किनारे, डूबने से हुई दोनों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
Sun, 31 Jul 2022 10:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:16 PM IST
सार
दोनों भाई रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। ये घर से खेलते हुए नदी पर जा पहुंचे। उनके साथी भी नदी में नहा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार के खारी नदी में दो भाइयों के डूबने से मौत हो गई। यह नदी भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे से गुजर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है। दो भाइयों की मौत की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई रविवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से दोस्तों के साथ घर से खेलने के लिए निकले थे। ये घर से खेलते हुए नदी पर जा पहुंचे। उनके साथी भी नदी में नहा रहे थे। जिसके बाद दोनों भाई भी नदी में नहाने के लिए उतर गए। उसी दौरान ये डूब गए। उसी दौरान वहां नहा रहे अन्य बच्चों ने उन्हें डूबता देख लिया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। जिसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उनके शवों को नदी से बाहर निकाला। बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसर गया है।
आसींद थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि नेगडिया रोड निवासी जाबिर हुसैन बेग के दो बेटे रिहान 11 वर्ष व जिशान 14 वर्ष खारी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों डूब गए। दोनों भाइयों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रविवार की छुट्टी होने की वजह से जाबिर हुसैन का बड़ा बेटा ननिहाल गया हुआ था। रिहान व जिशान अपने घर पर ही रुके थे। मृतक रिहान सातवीं कक्षा व जीशान आठवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। इन बच्चों की मां नदी के दूसरी तरफ पशुओं को चारा चरा रही थी।