फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused of the mobile and bike theft gang were caught by the Dausa police sized recovered items

Dausa: मोबाइल और बाइक चोरी गैंग के दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, रात में रास्ते में रोककर लूटते थे आरोपी

Mon, 08 May 2023 05:40 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 05:40 PM IST
सार

मानपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक राहुल कुमार गुर्जर जिसकी उम्र 22 साल है। दूसरा राजेंद्र सैन जिस उसकी उम्र 24 साल है। दोनों बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक आरसी और एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Two accused of the mobile and bike theft gang were caught by the Dausa police sized recovered items
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दौसा की मानपुर थाना पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी 2023 को राजकुमार नाम के व्यक्ति ने मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट होने की रिपोर्ट मानपुर थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह जयपुर से हिंडौन जा रहा था, इस दौरान मानपुर चौराहे पर करीब रात 8 से 9 बजे के बीच गनीपुर का पता पूछने रुका, तो एक अनजान व्यक्ति उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

विज्ञापन

मोबाइल दिलावने का कहकर ठगा
राजकुमार ने अपनी रिपोर्ट में लिखवाया कि वह गनीपुर चौराहे पर जब पता पूछने रुका तो पहले एक व्यक्ति उससे मोबाइल छीनकर भाग गया। उसके बाद दो व्यक्ति और आए, जिन्होंने उससे कहा कि मोबाइल छीनने वाले व्यक्ति को जानते हैं। चलो तुमको तुम्हारा मोबाइल दिलवाते हैं। यह कहकर वह दोनों व्यक्ति राजकुमार की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आगे चले। जिसके बाद एक एटीएम पर लाकर उन्होंने मोटरसाइकिल रुकवाई और 5000 रुपए निकालने की डिमांड की। लेकिन राजकुमार के एटीएम खाते में 5000 रुपए का बैलेंस नहीं होने के चलते वो लोग उसकी जेब में मौजूद 1500 रुपए के आसपास राशि लेकर राजकुमार को वहां से आगे लाकर बद्री के मोड़ की तरफ खाली जगह छोड़कर उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो ठग और लुटेरों को पकड़ा
मानपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश दौसा जिले के ही रहने वाले हैं। एक आरोपी का नाम राहुल कुमार गुर्जर है, जिसकी उम्र 22 साल है। वहीं दूसरा आरोपी राजेंद्र सेन है। वह 24 साल का है। दोनों बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक आरसी और एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed