फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two accused in Bhilwara murder case have been detained by police

Bhilwara Murder : युवक को गोली मारने के दो आरोपी हिरासत में, छह महीने पुराने हत्याकांड से जुड़ रहे तार

Fri, 25 Nov 2022 10:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 25 Nov 2022 10:08 AM IST
सार

भीलवाड़ा में बदमाशों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज जारी है। 

विज्ञापन
two accused in Bhilwara murder case have been detained by police
भीलवाड़ा में दिनदहाड़े हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीलवाड़ा शहर में गुरुवार को कुछ युवकों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। एसपी आदर्श सिद्दू ने बताया कि हत्याकांड के दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बदला चौराहा पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई। फायरिंग में गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद

विज्ञापन

जिला अस्पताल में तोड़फोड़ भी हुई। बवाल बढ़ता देख प्रशासन ने शाम सात बजे से अगले 48 घंटे के लिए नेटबंदी कर दी।


मामले को लेकर आईजी अजमेर रेंज रूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह बदले की भावना से की गई हत्या लगती है क्योंकि शहर में हत्या लगभग छह महीने पहले हुई थी। जिसमें इस घटना के पीड़ितों को पहले की घटना में आरोपी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरूद्दीन उर्फ टोनी (22) पुत्र मुंशी खां पठान भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे से हरणी महादेव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक पर चार बदमाश आए। बदमाशों ने इमामुद्दीन और इब्राहिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली इब्राहिम पठान को लगी, जिसकी मौत हो गई। उसका भाई टोनी घायल हो गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए थे। युवक की मौत के बाद परिवार वालों सहित अन्य लोगों ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा।



हत्याकांड से आक्रोशित परिजन महात्मा गांधी चिकित्सालय के बाहर धरना पर बैठ गए थे। परिजनों का धरना गुरूवार की मध्य रात को समाप्त हो गया है। परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने, मृतक के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने का भी आश्वासन दिया गया है। सहमति बनने के बाद देर रात मेडिकल बोर्ड से देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। भीलवाड़ा में स्थिति नियंत्रण में है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed