फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused arrested with sandalwood worth Rs 50 lakh in Dausa

Dausa: 50 लाख की चंदन की लकड़ियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Thu, 09 Nov 2023 09:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Nov 2023 09:59 PM IST
सार

Duasa: दौसा पुलिस ने तीन घरों में दबिश देकर चंदन की लकड़ियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Two accused arrested with sandalwood worth Rs 50 lakh in Dausa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला पुलिस विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर तीन घरों से चंदन की लकड़ियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। जब्त अवैध चंदन की लड़कियों की बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

विज्ञापन

भारी मात्रा में लकड़ी जब्त
महवा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पूरण सैनी व भीम सैनी निवासी अंछापुरा महुवा तथा मुकुट मीणा निवासी सिंदुकी की के मकान पर दबिश देकर वहां से चंदन की भारी मात्रा में लकड़ियों को जब्त किया है। पुलिस का कहना पूरण सैनी और मुकुट मीना को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एक आरोपी भागने में सफल
जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। इस प्रकार तीनों घरों से पुलिस द्वारा 50 किलो लकड़ी बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो चंदन की लकड़ियों अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बता दें कि इन जब्त की गई चंदन की लकड़ी से विदेशी बहुमूल्य खिलौने बनाने का काम किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed