Rajasthan: कन्हैयालाल के हत्यारे का भाजपा कनेक्शन पर सियासत तेज, राठौड़ और पवन खेड़ा में ट्विटर वार
अब आरोपी रियाज की भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होने की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें भाजपा नेता उसे दुपट्टा पहनाते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी रियाज का भाजपा से कनेक्शन सामने आने का बाद कांग्रेस भाजपा पर आक्रमक हो गई है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ट्वीट के जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी पलटवार किया।
पवन खेड़ा ने आरोपी रियाज की तस्वीर गुलाबचंद कटारिया के साथ वायरल होने पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कन्हैया के हत्यारे को भाजपा का एजेंट बताया था। इस क्रम में उन्होंने भाजपा नेताओं से माफी की मांग की थी।
खेड़ा के ट्वीट पर अब राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पलटवार किया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट में कहा है कि माफी तो राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को मांगनी होगी या फिर ये लोग कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। जिस प्रकार ये लोग आरएसएस और भाजपा पर आधारहीन आरोप लगाकर जांच की दिशा और जनता का ध्यान भटकाने के प्रयास कर रहे हैं, उसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा।
रियाज की तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ वायरल होने पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा जा रहा है। खासतौर पर उन तस्वीरों को बार-बार टैग किया जा रहा है, जिनमें राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया कन्हैया के हत्यारों के साथ नजर आ रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ नजर आया रियाज
उदयपुर में 28 जून को कन्हैया लाल साहू की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को अंजाम देने में रियाज मुख्य आरोपी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ रियाज कई फोटो में नजर आ रहा है। रविवार को भी रियाज की कुछ पुरानी तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ वायरल हो हुई। इसमें रियाज को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया जा रहा है। वायरल हुई तस्वीर में रियाज को बीजेपी जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत उसे दुपट्टा पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के पीछे एक पोस्टर भी लगा हुआ है। जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर और भाजपा का सदस्यता अभियान का बैनर लगा है। तस्वीर में भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली भी उसके साथ खड़े हुए हैं।