फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Truck hit camper in Bikaner three died on  spot and two injured

Rajasthan: बारातियों की कैंपर को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

Wed, 25 Jan 2023 09:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Jan 2023 09:34 PM IST
सार

बीकानेर में ट्रक और बोलेरो कैंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया गया। 

विज्ञापन
Truck hit camper in Bikaner three died on  spot and two injured
ट्रक की टक्कर के बाद कैंपर में फंस गए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में ट्रक और कैंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर महाजन थाना अधिकारी अनिल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अनिल ने बताया कि ट्रक और बोलेरो कैंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया गया। 
विज्ञापन


थाना अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि  कैंपर सवार पांच लोग शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। कैंपर के साथ बारात में शामिल अन्य गाड़ियां भी आगे पीछे चल रही थीं। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने कैंपर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि कैंपर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो घायलों का  पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस सने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed