फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Truck collided with tractor-trolley full of stones on Kishangarh Ratangarh Mega Highway

Nagaur: किशनगढ़ रतनगढ़ मेगा हाईवे पर हादसा, पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर

Fri, 19 May 2023 02:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 19 May 2023 02:17 PM IST
सार

किशनगढ़ रतनगढ़ मेगा हाईवे पर नशे की हालत में ट्रक चलाक ने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में टैक्टर चालक बेहोश हो गया।

विज्ञापन
Truck collided with tractor-trolley full of stones on Kishangarh Ratangarh Mega Highway
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

डीडवाना से निकलने वाले किशनगढ़ रतनगढ़ मेगा हाईवे पर शुक्रवार को सिंघाना गांव के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक ने हाईवे पर आगे चल रहे पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जाकर गिर गई। ट्रैक्टर पर पत्थरों से भरी ट्रॉली चढ़ गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बदहवास होकर वहीं गिर गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चकनाचूर होने के बावजूद भी ट्रैक्टर चालक को कोई चोट नहीं आई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी में आया है कि ट्रक चालक नशे में था और तेज गति से ट्रक चला रहा था। इसी दौरान उसने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed