{"_id":"63e1bc63c6586b1a973caa6a","slug":"troubled-by-the-fight-the-young-man-committed-suicide-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: प्रेम विवाह को अड़े युवक से लड़की पक्ष के लोगों ने की मारपीट और लूट, परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: प्रेम विवाह को अड़े युवक से लड़की पक्ष के लोगों ने की मारपीट और लूट, परेशान युवक ने लगाया फंदा
Tue, 07 Feb 2023 08:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:22 AM IST
सार
रिश्ते की बात फाइनल नहीं होने पर भी लड़का-लड़की के लव मैरिज की बात से परेशान लड़की पक्ष के लोगों ने युवक से मारपीट कर उसके पैसे छीन लिए। यातना से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक के साथ लूट और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में थाना सलूम्बर पुलिस ने तीन नामजद आरोपी पदम सिंह पुत्र गुमान सिंह, नाथू सिंह पुत्र अनाड़ सिंह निवासी धारोद एवं महेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी जावद फला थाना सलूम्बर को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार को गोपाल सिंह निवासी गुड थाना सलुम्बर ने रिपोर्ट पेश की कि उसके भाई मनोहर सिंह की आटे-साटे में शादी गांव खोडाव में कराने की बातचीत चल रही थी। रिश्ते की बात फाइनल नहीं हो सकी। इस पर मेरे भाई मनोहर सिंह ने लड़की के कहने पर कोर्ट मैरिज करने वाला था, जिसके लिए उसने अपने हिस्से की जमीन गिरवी रखी थी।
29 जनवरी की रात उसके भाई मनोहर सिंह के साथ सलुम्बर बाईपास पर लड़की के रिश्तेदार नाथु सिंह, पदम सिंह एवं महेन्द्र सिंह ने मारपीट कर 80,000 रुपये व मोबाइल छीन लिया। घायल अवस्था में घर पर पटक कर चले गए। इसके बाद लगातार भाई को जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। इस वजह से शनिवार को उसके 23 वर्षीय भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसपी शर्मा के निर्देशानुसार थानाधिकारी सलुम्बर लीलाधर मालवीय मय टीम द्वारा प्रकरण में पदम सिंह, नाथु सिंह ओर महेन्द्र सिंह को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। लूटी गई राशि और मोबाइल फोन इत्यादि के बरामदगी के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।