फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tribal teen raped repeatedly and forcibly given abortion pills by accused in Jhalawar news in Hindi

झालावाड़: आदिवासी किशोरी से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी ने जबरन खिलाईं गर्भपात की गोलियां

Mon, 11 Oct 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक आदिवासी किशोरी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि किशोरी का पड़ोसी कथित तौर पर उसके साथ पिछले एक साल से जबरन बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। बाद में आरोपी ने किशोरी को गर्भपात की गोलियां भी खिलाईं ताकि वह गर्भवती न हो जाए। 

विज्ञापन
Tribal teen raped repeatedly and forcibly given abortion pills by accused in Jhalawar news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झालावाड़ जिले के मंडावर पुलिस थाना क्षेत्र का यह मामला शनिवार को प्रकाश में आया था जब किशोरी ने पेटदर्द की शिकायत की थी। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए थे जहां पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है। लेकिन, आरोपी द्वारा किशोरी को गर्भपात की गोलियां खिलाए जाने की वजह से भ्रूण की गर्भ में ही मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने दाउद नामक एक शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 313 (बिना महिला की सहमति के गर्भपात कराना), 315 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसकी मृत्यु का कारण बनने के इरादे से किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


डिप्टी सुपरिटेंडेंट और सर्किल ऑफिसर राजीव परिहार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। लेकिन, फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने बताया कि पीड़िता भील समुदाय की है और अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिहार ने बताया कि किशोरी के परिवार ने दावा किया है कि उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, लेकिन पुलिस किशोरी की सही आयु निर्धारित करने की कोशिश कर रही है। अधिकारी ने कहा कि किशोरी की सही उम्र पता चलने के बाद मामले में आरोपी के खिलाफ पॉस्को अधिनियम की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed