फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   trade union strike: police has baton on labors and fired tear gas in Nimrana, rajasthan.

ट्रेड यूनियन हड़ताल: राजस्थान के नीमराणा में मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सैकड़ों घायल

Tue, 08 Jan 2019 07:24 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
trade union strike: police has baton on labors and fired tear gas in Nimrana, rajasthan.
मजदूर यूनियनों की हड़ताल - फोटो : social media

ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के दौरान राजस्थान के नीमराणा में मंगलवार को मजदूरों की पुलिस से भिडंत हो गई। मजदूरों के उग्र प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए। वहीं, 22 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि डायकिन कंपनी के मजदूरों ने कारखाने के मुख्य द्वार पर यूनियन का झंडा लगाने और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। उग्र मजदूरों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इस घटनाक्रम में कुछ अधिकारियों सहित 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर श्रमिक संगठनों का कहना है कि बड़ी संख्या में घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कह रही- मजदूरों के पथराव के बाद छोड़े गए आंसू गैस के गोले

अलवर जिले में स्थित नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उत्तेजित मजदूरों को तितर-बितर करने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के 35 गोले छोड़े। मजदूरों की ओर से की गई पत्थरबाजी में पुलिस अधिकारियों सहित 22 पुलिस कर्मी घायल हो गये। 


त्रिपाठी ने बताया कि करीब 800 मजदूरों ने डाइकिन कंपनी के परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोका तो मजदूर उत्तेजित हो गये और उन्होंने पुलिस पर पत्थरबाजी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पत्थरबाजी में पुलिस के आला अधिकारियों सहित 22 पुलिसकर्मी घायल हो गये। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। 

मजदूर नेता ने कहा- कंपनी के बाउंसरों ने पथराव का माहौल बिगाड़ा

सीटू के प्रदेश सचिव भंवर सिंह शेखावत के अनुसार नीमराणा में पुलिस कार्रवाई में लगभग 50 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल दो-तीन मजदूरों को जयपुर रेफर किया गया है। सीटू से ही जुड़े अनिल यादव ने नीमराणा से बताया कि कंपनी के बुलाए बाउंसरों ने पथराव कर माहौल को बिगाड़ा और उसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 



मालूम हो कि जयपुर में देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों ने हड़ताल रखी और सभी मजदूर शहीद स्मारक पर एकत्र हुए। इस हड़ताल और कार्यक्रम में सीटू इंटक, एटक, एचएमएस, बैंक, एलआईसी, केंद्रीय कर्मचारियों, रेलवे मजदूर, रोडवेज सहित अनेक संगठनों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed