फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tourists stucked in mud when they followed Google maps shortcut to go Udaipur

गजब: गूगल मैप से राजस्थान घूम रहे थे जर्मनी के पर्यटक, शॉर्टकट के चक्कर में हो गया ऐसा हाल

Sun, 04 Jul 2021 07:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 04 Jul 2021 07:14 PM IST
सार

समय बदला और इसके साथ ही यात्रा करने के तरीके भी बदले। टेक्नोलॉजी कुछ इस तरह आई कि सफर के दौरान राह चलते लोगों से या पान की दुकान पर रास्ता पूछने का चलन ही खत्म हो गया। क्योंकि, हर हाथ में स्मार्टफोन है और हर फोन में मैप। जब कदम-कदम का रास्ता बताने वाला मैप हमारे हाथ में है तो किसी से रास्ता क्या ही पूछना। लेकिन, यही तकनीक कभी-कभी बड़ी समस्या का सबब बन जाती है। और समस्या भी ऐसी कि हंसे या दुख मनाएं, यह फैसला करना भी मुश्किल हो जाता है। पढ़िए राजस्थान में ऐसे ही संकट में फंसे कुछ पर्यटकों का किस्सा...

विज्ञापन
tourists stucked in mud when they followed Google maps shortcut to go Udaipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : स्क्रीनशॉट

विस्तार

राजस्थान गए जर्मनी और उत्तराखंड के कुछ पर्यटक कार से सफर कर रहे थे। 'कारटॉक' वेबसाइट के अनुसार वह नवनिया हाईवे पर थे और उन्हें उदयपुर जाना था। रास्ते के लिए उन्होंने गूगल मैप्स का सहारा लिया, जिसमें उन्हें एक शॉर्टकट दिखा। जल्दी पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी उसी रास्ते पर दौड़ा दी। लेकिन, हुआ ये कि आगे जाकर उनकी कार कीचड़ में फंस गई। 

विज्ञापन


दरअसल, अभी यह सड़क पूरी तरह बन नहीं पाई है। कार के कीचड़ में फंसने के बाद उन लोगों ने अपने कुछ स्थानीय जानने वालों को फोन किया। फिर कार को कीचड़ से बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाना पड़ा। मुख्य मार्ग से यह जगह इतनी दूर थी कि लोगों को ट्रैक्टर को वहां लाने के लिए दो किलोमीटर दूर पैदल चलकर जाना पड़ा। गाड़ी निकालने में करीब पांच घंटे लग गए।
विज्ञापन


समय बचाने के लिए लिया शॉर्टकट, छूट गए पसीने
घटना मेनार के बर्द गांव की है। ये लोग ग्रांड आई10 कार से मेनार से उदयपुर जा रहे थे। उन्हें छह लेन के नवानिया हाईवे से जाना था। लेकिन गूगल मैप्स ने उन्हें एक शॉर्टकट बताया जिसके अनुसार वह जल्दी पहुंच सकते थे। उन्होंने गूगल मैप्स पर भरोसा किया। शुरुआत में तो वह सड़क अच्छी थी लेकिन बाद में खराब होने लगी। लेकिन बाद में जाकर ऐसी फंसी कि निकालने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी नहीं करते इस रास्ते का इस्तेमाल
स्थानीय लोग बताते हैं कि बारिश के दिनों में तो यह रास्ता इतना खराब हो जाता है कि वह लोग खुद भी इसका इस्तेमाल करने से बचते हैं। गूगल मैप के शॉर्टकट से जल्दी पहुंचने के चक्कर में ये पर्यटक अगर सीधे रास्ते से भी जाते तो कब के उदयपुर पहुंच जाते। इसके अलावा अगर शॉर्टकट लेने से पहले वे किसी से रास्ते के बारे में पूछ ही लेते तो शायद इस संकट में फंसने से बच जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed