{"_id":"627fa89e3c200c5ff8022178","slug":"tonk-news-one-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
Sat, 14 May 2022 06:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 May 2022 06:33 PM IST
सार
टोंक जिले के देवली में चिंताहरण बालाजी तिराहे के पास एक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले के देवली में पुराने कोटा मार्ग पर चिंताहरण बालाजी तिराहे के पास एक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार अन्य चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची हनुमान नगर थाना पुलिस ने घायलों को देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। पुलिस के अनुसार कोटा निवासी सिंधी समाज का एक परिवार के कार से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। जिसमें कार चालक जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का देवली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हनुमान नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन