{"_id":"66596b0e0c94d36c920096ad","slug":"tonk-news-150-people-became-victims-of-food-poisoning-after-eating-food-sent-home-after-first-aid-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: शादी का खाना खाकर 150 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अफरा-तफरी के बीच प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: शादी का खाना खाकर 150 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अफरा-तफरी के बीच प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा
Fri, 31 May 2024 11:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 11:45 AM IST
सार
जिले के बीजवाड़ गांव में कल देर शाम एक शादी समारोह में हुए स्नेह भोज में फूड प्वाइजनिंग के चलते करीब 150 लोग बीमार पड़ गए। सभी को केकड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मरीजों की हालत गंभीर होने से उन्हें अजमेर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नासिरदा थाना इलाके के बीजवाड़ गांव में गुरुवार देर शाम एक शादी समारोह के स्नेह भोज में फूड पॉइजनिंग के कारण करीब 150 लोग बीमार हो गए, सभी बीमारों को केकड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो को गंभीर हालात के चलते अजमेर रैफर किया गया है। केकड़ी अस्पताल में अब भी 5 लोग भर्ती हैं, बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीजवाड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान करीब एक हजार से ज्यादा लोगों ने खाना खाया। खाना खाने के कुछ घंटों बाद समारोह में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक बहुत से लोगों को उल्टी होने के साथ ही पेट में गड़बड़ी व दस्त की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन
एक साथ इतने लोगों के बीमार होने सूचना पर फूड पॉइजनिंग का अंदेशा हुआ और प्रभावितों को तुरंत इलाज के लिए केकड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंचे नासिरदा थाना प्रभारी कालूराम मीना ने भोजन शाला में रखी खाद्य सामग्री का जायजा लिया। यहां भोजन बनाने के लिए उपयोग में लिए गए मावे में खटाई की बदबू आ रही थी और यह पूरी तरह खराब था। यही वजह रही कि शादी में आए लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार बने।
विज्ञापन