फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   to become prime minister everyone has to come to UP

'जिसे पीएम बनना है, उसे यूपी जरूर आना पड़ता है'

Fri, 25 Sep 2015 08:24 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
to become prime minister everyone has to come to UP

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यादव समाज आरक्षण की मांग तो उठाए, लेकिन सलीके से। उन्होंने कहा कि इससे आप के ऊपर कोई अंगुली नहीं उठाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि देश में किसी को पीएम बनना है, तो उसे उत्तर प्रदेश जरूर आना पड़ता है।

विज्ञापन


अखिलेश शुक्रवार को जयपुर में चल रहे अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के दो दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करने आए थे। अखिलेश आरक्षण को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर टिप्पणी करने से बचे। उन्होंने कहा कि हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से कहा कि देश भर में आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और इसे ले कर आंदोलन भी चल रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि यादव समाज आरक्षण की मांग सलीके से उठाएं। उन्होंने माना कि जनगणना धर्म नहीं बल्कि, जाति आधारित होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से शिकायत

to become prime minister everyone has to come to UP

अखिलेश को मीडिया से काफी शिकायत रही। उन्होंने कहा कि देश भर में कहीं कोई घटना हो तो सीएम का चेहरा नहीं दिखाया जाता, लेकिन उत्तर प्रदेश में कुछ हो तो दो चेहरे जरूर दिखाए जाते है। मीडिया मुफ्त में हमारा प्रचार कर रहा है।

केन्द्रीय मंत्री इंद्र सिंह राव ने कहा कि यादव समाज एकजुट नहीं रहा तो मौजूदा 27 प्रतिशत में भी कट लग जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में मुलायम सिंह यादव ने मुस्लिमों को साथ लिया, तो यादव मुख्यमंत्री बन गया। ऐसा ही और जगह भी हो सकता है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यादव समाज में एकता नहीं रही तो ओबीसी को मिल रहे मौजूदा 27 प्रतिशत पर भी कट लग जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि मुज्जफर नगर दंगों पर आई जस्टिस विष्णु सहाय की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा में रखेगी। रिपोर्ट में दंगों के समाजवादी सरकार के अलावा विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया गया है, इस सवाल पर अखिलेश ने मीडिया और सोशल मीडिया को ही दंगों के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed