फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tired of husband's obscene antics wife committed murder in Bharatpur 

Bharatpur Murder Case: पति की अश्लील हरकतों से तंग आकर पत्नी ने गला दबाया, नहीं मरा तो चाकू से वार कर की हत्या 

Thu, 24 Mar 2022 08:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 24 Mar 2022 08:09 PM IST
सार

दीपा ने बताया कि प्लानिंग के तहत उसने जितेंद्र की सब्जी में नींद की गोलियां मिलाईं और खाना खिलाया। इसके बाद वह सो गया, वह रात दो बजे के करीब उठी। नींद की गोलियां खाने के कारण जितेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। इसके बाद उसने जितेंद्र का गला घोंट दिया, लेकिन जिंदा बचने के शक में सिर पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Tired of husband's obscene antics wife committed murder in Bharatpur 
आरोपी दीपा और मृतक जितेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर में पत्नी के पास सो रहे पति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने जो बातें पुलिस को बताईं वह चौकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति बेटियों के सामने अश्लील हरकतें करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इससे वह परेशान हो गई थी।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार आरोपी दीपा ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च मंगलवार को पति जितेंद्र शराब के नशे में घर आया। आते ही उसने बिना बात के पीटना शुरू कर दिया। दीपा ने बताया कि इसके बाद पति ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। उसकी रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर पहले मैंने खुद मरने का फैसला किया, लेकिन बाद में बच्चियों के बारे में सोचकर मन बदल लिया और उसे ही मारने का प्लान बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा ने बताया कि जितेंद्र उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाकर शारीरिक यातनाएं देता था। इस सब से बह परेशान हो चुकी थी। बीते मंगलवार को मारपीट के बाद उसने पूरी तरह से मन बना लिया था कि आज उसकी हत्या कर देगी। दीपा ने बताया कि प्लानिंग के तहत उसने जितेंद्र की सब्जी में नींद की गोलियां मिलाईं और खाना खिलाया। इसके बाद वह सो गया तो वह रात में दो बजे के करीब बीच उठी। नींद की गोलियां खाने के कारण जितेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। दीपा ने बताया कि इसके बाद उसने जितेंद्र का गला घोंट दिया, लेकिन जिंदा बचने के शक में सिर पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
मामला भरतपुर नगर थाना इलाके के बेररू गांव का है। यहां मृतक जितेंद्र सैनी (30) किराए के मकान में अपनी पत्नी दीपा (25) के साथ रहता था। जितेंद्र फल-फ्रूट की दुकान चलाता था। सोमवार देर शाम दोनों पति-पत्नी गांव आए थे। अगले दिन सुबह जितेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। जितेंद्र और दीपा की  शादी 12 साल पहले हुई थी। दोनों के एक 10 साल और एक आठ साल की बेटी है। पुलिस ने बताया कि ढाई साल पहले दीपा ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवाया था। इस मामले में मृतक जितेंद्र और उसका भाई बिजेंद्र छह महीने तक जेल में रहकर आए थे। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed