फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tijara Chairperson Poll: Congress Moves High Court, SEC to Decide Whether Election Will Be Held

तिजारा चेयरमैन चुनाव: कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंची, अब आयोग तय करेगा चुनाव होगा या नहीं

Mon, 21 Sep 2026 01:14 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 21 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

तिजारा चेयरमैन चुनाव से पहले 18 पार्षदों को हरियाणा में रोके जाने के आरोप पर हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस को राहत नहीं मिली। अब एडीएम रिपोर्ट के आधार पर निर्वाचन आयोग चुनाव पर फैसला करेगा।

विज्ञापन
Tijara Chairperson Poll: Congress Moves High Court, SEC to Decide Whether Election Will Be Held
खैरथल-तिजारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव पुलिस हिरासत में

विस्तार

तिजारा नगर परिषद के चेयरमैन चुनाव से ठीक पहले 18 पार्षदों को हरियाणा में रोके जाने के आरोप ने सियासी घमासान बढ़ा दिया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट पहुंची। अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव कराना है या नहीं, इसका फैसला राज्य निर्वाचन आयोग करेगा। 

विज्ञापन

18 पार्षदों को रोकने का आरोप, कांग्रेस ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

मामला उन करीब 18 पार्षदों से जुड़ा है, जो हिमाचल प्रदेश से तिजारा लौट रहे थे। कांग्रेस का आरोप है कि हरियाणा के चंडीमंदिर क्षेत्र के पास इन पार्षदों को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें पिंजौर थाने ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे चेयरमैन चुनाव से जोड़ते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन

हालांकि, पंचकूला पुलिस ने पार्षदों को हिरासत में लेने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक पार्षदों के अंबाला या शाहबाद की तरफ होने की सूचना है और उनकी सही लोकेशन पता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: छुट्टी के दिन विशेष सुनवाई के लिए खुला हाईकोर्ट, रात 12 बजे आया ये अहम आदेश

 

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

तिजारा नगर परिषद के वार्ड 33 से निर्वाचित पार्षद और चेयरमैन पद के उम्मीदवार राम अवतार सैनी व अन्य की ओर से दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता की ओर से मांग की गई कि कथित रूप से रोके गए पार्षदों को तिजारा लाया जाए और उन्हें स्वतंत्र रूप से मतदान का अवसर दिया जाए।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया पर सीधे रोक लगाने से इनकार किया। कोर्ट ने भिवाड़ी एडीएम को पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तैयार कर दोपहर 1:30 बजे से पहले राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपने के निर्देश दिए।

अब आयोग के फैसले पर टिकी निगाहें

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद तिजारा चेयरमैन चुनाव को लेकर अगला फैसला राज्य निर्वाचन आयोग करेगा। एडीएम की रिपोर्ट में पार्षदों से जुड़े घटनाक्रम और मौजूदा स्थिति की जानकारी आयोग के सामने रखी जाएगी। इसके बाद आयोग तय करेगा कि मौजूदा परिस्थितियों में आज चेयरमैन पद का चुनाव कराया जाए या नहीं।

यानी तिजारा में अब पूरा मामला हाईकोर्ट से निकलकर राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले पर आ गया है। आयोग की रिपोर्ट पर कार्रवाई के बाद ही यह साफ होगा कि तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन के लिए मतदान आज होगा या चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed