{"_id":"63e4836d0443e22e2a03b6e7","slug":"tigress-t-19-krishna-dies-in-ranthambore-tiger-reserve-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-19 कृष्णा की मौत, वन्यजीव प्रेमियों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघिन टी-19 कृष्णा की मौत, वन्यजीव प्रेमियों को झटका
Thu, 09 Feb 2023 10:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:54 AM IST
सार
सवाईमाधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 16 साल की बाघिन टी-19 कृष्णा ने लकड़दा वन नाके के पास बुधवार को दम तोड़ दिया। वह उम्र के आखिरी पड़ाव पर थी। टाइगर और वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह एक बुरी खबर है।
विज्ञापन
बाघिन टी-19 कृष्णा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणथम्भौर की फेमस बाघिन मछली की बेटी कृष्णा यानी T-19 की मौत हो गई है। कृष्णा उम्र के आखिरी पड़ाव पर शारीरिक तौर पर बहुत कमजोर हो चुकी थी। टाइग्रेस कृष्णा की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे कार्यवाहक उप वन संरक्षक मानस सिंह ने लकड़दा फारेस्ट एरिया में बाबा की गुफा के पास कृष्णा का शव उठवाया।
विज्ञापन
12 शावकों को कृष्णा ने दिया था जन्म
पशु चिकित्सक डॉ. सीपी मीणा, डॉ. सुनील मीणा और डॉ. राजीव गर्ग ने राजबाग नाके पर शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद बाघिन कृष्णा का अंतिम संस्कार किया गया। टाइगर और टाइग्रेस की उम्र करीब 15 साल के आसपास मानी जाती है। टाइग्रेस कृष्णा 16 साल से ऊपर की हो चुकी थी और कमज़ोर होने के कारण पिछले कुछ दिनों से शिकार नहीं कर पा रही थी। कई बार उसे भूखे भी रहना पड़ता था। कृष्णा की मां मछली ने रणथम्भौर में सबसे ज्यादा 16 शावकों (बच्चों) और खुद कृष्णा ने 12 शावकों को जन्म दिया था। कृष्णा की तीन बार प्रेग्नेंसी हो चुकी थी।
विज्ञापन
पिछले 28 दिन में टाइगर फैमिली के चार सदस्यों की हुई मौत
वन विभाग के अधिकारी बाघिन कृष्णा की नेचुरल डेथ बता रहे हैं। बीते 28 दिन में रणथंभौर में यह बाघ परिवार के चौथे सदस्य की मौत हुई है। इससे पहले बाघ टी-57, टी-114, एक शावक और अब बाघिन टी-19 कृष्णा की मौत से वन्यजीव प्रेमियों को झटका लगा है। रणथम्भौर के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि उम्रदराज बाघिन टी-19 कृष्णा की मौत नेचुरल तरीके से हुई है। राजबाग नाका पर एनटीसीए की एसओपी के अनुसार बाघिन का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। यह बाघिन करीब 16 साल से ऊपर की थी। रणथम्भौर में तीन बार में हुए उसके 12 शावकों में से नौ शावकों ने सर्वाइव किया है।
विज्ञापन
मुकुंदरा हिल्स और रणथम्भौर दोनों जगह कृष्णा की संतान टाइगर-टाइग्रेस का कुनबा
बाघिन कृष्णा की बेटी टी-83 लाईटनिंग और टी-113 को मुकुंदरा टाइगर हिल्स भेजा जा चुका है। जहां वह बाघों का कुनबा बढ़ा रहे हैं। बाघिन कृष्णा की संतान टाइगर टी-111, टी-112 और बाघिन टी-84 ऐरोहेड रणथंभौर में ही हैं।