फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tiger Reserve: Arrowhead's health has increased the concern of the forest dept, she has become a mother 4 time

Tiger Reserve: एरोहेड के स्वास्थ्य ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता, 9 साल की उम्र में चार बार बन चुकी है माँ

Tue, 19 Dec 2023 03:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाईमाधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

Sawai Madhopur: रणथंभौर का टाइगर रिजर्व इन दिनों वनाधिकारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बाघों की अठखेलियों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले सवाई माधोपुर के रणथंभौर में बाघिन एरोहेड का स्वास्थ्य खराब होने से वन विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
Tiger Reserve: Arrowhead's health has increased the concern of the forest dept, she has become a mother 4 time
बाघिन एराेहेड अपने तीन शावकों के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर में बाघिन एरोहेड का स्वास्थ्य इन दिनों वन विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। आज रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघिन ऐरोहेड बहुत कमजोर हालत में देखी गई। जिससे वन विभाग के अधिकारियो की चिंताएं बढ़ गई हैं। फिलहाल विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


रणथंभौर टाइगर रिजर्व प्रथम के DFO मोहित गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बाघिन टी-84 एरोहेड की तबीयत खराब है। जिसके चलते वह बहुत कमजोर दिखाई दे रही है। वन विभाग की टीम बाघिन की लगातार ट्रेकिंग भी कर रही है। रणथंभौर की वेटरनरी टीम भी लगातार बाघिन की हेल्थ की मॉनिटरिंग कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाघिन ऐरोहेड ने जुलाई में तीन शावकों को जन्म दिया था। बाघिन उम्र 9 साल है और वह अब तक चार बार मां बन चुकी है। अब तक वह 10 शावकों को जन्म दे चुकी है। फिलहाल शावकों की उम्र पांच माह के आसपास है, ऐसे में बाघिन के साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी की आशंका से वन विभाग चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed