{"_id":"d64d59a89c614921229b4e86ac70641b","slug":"tickets-distributed-to-families-of-jailed-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नेताजी' जेल में, बीवी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नेताजी' जेल में, बीवी चुनाव मैदान में
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 11 Nov 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में जेल में बंद नेताओं के परिजन जनता से वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने देशभर में चर्चित रहे भंवरी देवी यौन शोषण व हत्या कांड और अन्य मामलों में दागी नेताओं के परिजनों को टिकट जारी किए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भंवरी देवी मामले में जेल में बंद पूर्व जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा व विधायक मलखान सिंह की मां अमरी देवी को शनिवार देर रात जारी 71 प्रत्याशियों की सूची में जगह दी है।
विज्ञापन
वहीं, सरकारी आवास पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपी खादी राज्य मंत्री बाबूलाल नागर के भाई हजारी लालनागर को टिकट जारी कर दिया गया है।
कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जेल में बंद कांग्रेस के नेताओं की पार्टी में खूब चल रही है।
दिग्गज जाट नेता परसराम के पुत्र हैं मदेरणा
महिपाल राजस्थान के जाट समाज के दिग्गज नेता माने जाने वाले परसराम मदेरणा के पुत्र हैं। परसराम के जन्मदिन समारोह में इस बात को साफ तौर पर बता दिया गया था कि टिकट उनके परिवार में से किसी को मिलेगा और लीला मदेरणा राजनीतिक वारिस होंगी। लीला को ओसिंया से टिकट मिला है।
विज्ञापन
मलखान के पिता पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामसिंह विश्नोई का इलाके में काफी प्रभाव रहा है। मलखान की मां को लूणी से ही टिकट मिला है और उम्र 80 वर्ष है। हजारी को दूदू से टिकट मिला है, जहां से बाबू लाल चुनाव लड़ते आए हैं।
इन दागियों को भी मिला टिकट
बेटों और पजिनों को अवैध रूप से खान आवंटित करने के आरोप में मंत्री पद गंवाने वाले भरोसीलाल जाटव, पारस देवी मौत के मामले में चर्चित पूर्व वन राज्य मंत्री रामलाल जाट के साथ देवकीनंदन, प्रकाश चौधरी, सी.एल. प्रेमी और राजेन्द्र सिंह विधूड़ी भी टिकट पाने में कामयाब हो गए हैं।