{"_id":"63d27abd3dda2b537b049120","slug":"three-youths-arrested-in-jaipur-with-cocaine-rajasthan-news-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर पुलिस ने पीछा कर रुकवाई कार, कोकीन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, लाखों रुपये है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर पुलिस ने पीछा कर रुकवाई कार, कोकीन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, लाखों रुपये है कीमत
Thu, 26 Jan 2023 06:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 26 Jan 2023 06:36 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने एक कार से कोकीन जब्त की है। जब्त की गई कोकीन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार भी की जब्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को चंदवाजी पुलिस के सहयोग से नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने एक कार से कोकीन जब्त की है। जब्त की गई कोकीन की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को एक कार में सवार लोगों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ तस्करी करने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच की टीम थाना पुलिस के सहयोग कार का पीछा कर चंदवाजी पुलिया के पास रूकवा लिया। इस दौरान पुलिस को कार की तलाशी में एक व्यक्ति से कोकीन मिली है। पुलिस ने कार सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि कार्रवाई के दौरान चंदवाजी थाना प्रभारी ने मौके पर कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी से भी बदसलूकी की। थाना प्रभारी ने उसका मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन