{"_id":"63b00eaad0e88e496856bd35","slug":"three-thousand-tourists-reached-to-see-world-heritage-kumbhalgarh-fort-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विश्व धरोहर कुंभलगढ़ दुर्ग देखने पहुंचे तीन हजार पर्यटक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रही सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विश्व धरोहर कुंभलगढ़ दुर्ग देखने पहुंचे तीन हजार पर्यटक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रही सख्त
Sat, 31 Dec 2022 03:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 31 Dec 2022 03:59 PM IST
सार
कुंभलगढ़ दुर्ग विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है। इसे अजय दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। चीन के बाद सबसे बड़ी दीवार कुंभलगढ़ दुर्ग की ही है। दुर्ग अरावली पहाड़ियों के बीच बना हुआ है जहां से खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
कुंभलगढ़ दुर्ग विश्व धरोहर की सूची में शामिल है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर कुंभलगढ़ दुर्ग पर देश भर के कई राज्यों से पर्यटक आना शुरू हो गए हैं। शनिवार को वीकेंड का दिन होने के कारण 3000 से ज्यादा पर्यटक दुर्ग देखने पहुंचे। कुंभलगढ़ दुर्ग विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल है। इसे अजय दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। चीन के बाद सबसे बड़ी दीवार कुंभलगढ़ दुर्ग की ही है। दुर्ग अरावली पहाड़ियों के बीच बना हुआ है जहां से खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां देखने को मिलती हैं। देश विदेश से हजारो सैलानी दुर्ग भ्रमण करने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन
नए साल के जश्न के साथ ही यहां सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केलवाड़ा पुलिस थाने के अलावा अतिरिक्त पुलिस जवान यहां तैनात किए गए हैं। जाम न लगे इसके लिए पार्किंग व्यवस्था भी बेहतर बनाई गई है।
विज्ञापन
केलवाड़ा सीआई श्याम राज सिंह के नेतृत्व में दुर्ग चौकी इंचार्ज अर्जुन लाल के अलावा छतर सिंह, बाबू लाल और अन्य पुलिस कर्मी व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं, पार्किंग इंचार्ज श्याम डागर ने दुर्ग से पहले ही संबंधित स्थान पर पार्किंग करवाई।
विज्ञापन