फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   three sisters from Hanumangarh passed Rajasthan administrative services exam together news in Hindi

राजस्थान: तीन बहनों ने एक साथ पास की परीक्षा, अब परिवार की पांच बहनें प्रशासनिक अधिकारी

Thu, 15 Jul 2021 04:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 15 Jul 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के हनुमानगढ़ में तीन बहनों ने एक साथ राज्य प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। वहीं, खास बात ये कि तीनों की दो बहनें पहले से ही प्रशासनिक अधिकारी हैं। ऐसे में अब इस परिवार से कुल पांच बहनें राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बन गई हैं।
loader
three sisters from Hanumangarh passed Rajasthan administrative services exam together news in Hindi
अंशू, रीतू और सुमन - फोटो : twitter.com/ParveenKaswan

विस्तार

हनुमानगढ़ की रहने वाली अंशु, रीतू और सुमन ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की है। भारतीय वन सेना के अधिकारी प्रवीण कासवान ने एक ट्वीट के जरिए इन तीनों बहनों के परीक्षा पास करने खबर साझा की। सोशल मीडिया पर इन तीनों बहनों की खूब तारीफ हो रही है। बता दें कि मंगलवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2018 राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा का परिणाम जारी किया था।



प्रवीण कासवान ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'कितनी अच्छी खबर है। अंशु, रीतू और सुमन राजस्थान के हनुमानगढ़ की रहने वाली तीन बहने हैं। आज इन तीनों का एक साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। इन्होंने अपने पिता और परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है।' इसके साथ ही उन्होंने इन तीनों बहनों की एक तस्वीर भी साझा की। इस परीक्षा में झुंझनू की रहने वाली मुक्ता राव ने टॉप किया है।

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed