{"_id":"63d21f10869166066a769d6d","slug":"three-people-died-in-a-car-accident-on-the-alwar-nagar-road-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: टायर फटने से बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: टायर फटने से बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
Thu, 26 Jan 2023 12:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Jan 2023 12:05 PM IST
सार
कार का टायर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत हो गई। हादसा अलवर-नगर मार्ग पर बुधवार को दोपहर गांव पीराका के पास हुआ। हादसे में एक युवक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
कार का टायर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत हो गई। बुधवार दोपहर नगर-अलवर मार्ग पर गांव पीराका के पास का टायर फटने से अनियंत्रित कार एक पेड़ से जा टकराई। जानकारी के अनुसार कार सवार परिवार अलवर से अपने परिवार से मिलने गांव आया हुआ था। बुधवार घर वापस जाते समय ये हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में तीन की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को गंभीर हालत होने पर अलवर रेफर किया गया।
गांव मैथना ( हाल अलवर ) निवासी लाखन सिंह पुत्र सुखचंद अपने परिवार के साथ एक दिन पहले गांव मैथना गए हुए थे। बुधवार वे परिवार के साथ कार से वापसी कर रहे थे। तभी नगर से अलवर मार्ग पर गांव पीराका के पास कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार में टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार में सवार खुद लाखन सिंह, लाखन की पत्नी प्रेम व लाखन के भाई फूल सिंह की पत्नी सरस्वती की मौत हो गई। वहीं, लाखन सिंह का पुत्र राहुल घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने अलवर रेफर कर दिया।