{"_id":"57442b894f1c1b2f2d690898","slug":"three-more-kids-died-in-ajmer-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों की कब्रगाह बना अजमेर का हॉस्पिटल, 3 और बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों की कब्रगाह बना अजमेर का हॉस्पिटल, 3 और बच्चों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अजमेर जिले का जेएलएन मेडिकल कालेज इन दिनों बच्चों की कब्रगाह बन कर रह गया है। शनिवार को यहां तीन और नवजात बच्चों की मौत हो गई। इससे पहले भी अभी तक इस महीने में यहां 16 बच्चों की मौत हो चुकी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मरने वाले अधिकतर नवजात बच्चों का वजन काफी कम था। उनमें से ज्यादातर बच्चों को अन्य अस्पतालों से शिफ्ट करके यहां लाया गया था।
विज्ञापन
राज्य में नवजात बच्चों की बढ़ती मौत पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौर ने अस्पतालों को इलाज में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने जेएलएन मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य और अधीक्षक को भी शिशुओं के स्वास्थ्य पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मंत्री की चेतावनी के बाद अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की बढोत्तरी कर दी है।
विज्ञापन
वहीं प्रिंसिपल केसी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में हुई हर मौत की जांच की जाएगी। जांच समिति इस तरह की मौतों पर भविष्य में रोक लगाने के तरीकों पर भी सुझाव देगी।