{"_id":"644f22453872f62f0603214e","slug":"three-members-of-tractor-trolley-thief-gang-arrested-in-chittorgarh-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh: ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 May 2023 07:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 May 2023 07:52 AM IST
सार
चित्तौड़गढ़ जिले के एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पारसोली कस्बे से अलग-अलग जगहों से चोरी हो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ के पारसोली कस्बे से अलग-अलग जगहों से चोरी गए एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पारसोली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर और ट्रॉलियों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को गिरफ्तार तीनों आरोपियों से वाहन चोरी की और वारदात खुलने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले के एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि कस्बा पारसोली से आठ नवम्बर 2022 की रात प्राइमरी स्कूल के पीछे खड़ी ट्रॉली और अभी 20 अप्रैल 2023 की रात मकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने की वारदात में एसएचओ पारसोली महेंद्र सिंह ने जाप्ते के साथ चोरी के घटनास्थलों की बीटीएस और कॉल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण किया। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और घटनास्थल से लेकर रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
पुलिस ने पारसोली निवासी सद्दाम हुसैन, राजकुमार मेवाडा, कमलेश मेवाडा की गतिविधियां संदिग्ध होने पर तीनों आरोपियों को नामजद किया। इनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर रेड डाली गई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों से एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद
पुलिस ने सब्जी से पूछताछ करते हुए आरोपियों से एक ट्रैक्टर और दो ट्रॉली बरामद कर ली हैं। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे चोरी की दूसरी वारदातों के संबंध में पूछताछ और इन्वेस्टिगेशन जारी है। ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी करने के बाद आरोपी आगे कहां बेचते थे। इस गैंग में और कौन-कौन चोर शामिल हैं। गिरोह का सरगना कौन है। अन्य कौन-कौन सी वारदात की गई हैं। तमाम सवालों के जवाब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से उगलवाने में जुटी है।