फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three lakh looted in Bank of Baroda Alwar Rajasthan

Rajasthan: बैंक से दिनदहाड़े तीन लाख लूट ले गए तीन बदमाश, हथियारों के दम पर की वारदात

Thu, 04 Aug 2022 08:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Aug 2022 08:57 PM IST
सार

वारदात के समय बैंक के अंदर और आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन बदमाशों के पास मौजूद हथियारों के कारण किसी की कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं हुई। वहीं बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Three lakh looted in Bank of Baroda Alwar Rajasthan
लूट की सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर में दिनदहाड़े बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों के साथ आए तीन बदमाश बैंक से तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। उनके जाते ही बैंक कर्मचारियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को तीन हथियारबंद बदमाश भूगोल स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में घुस आए। अंदर आते ही बदमाश बैंक मैनेजर के पास पहुंचे और हथियार की दम पर करीब तीन लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना इतनी जल्दी हुई कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।  
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद  बैंक कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके के बाद एसपी ग्रामीण राम मीणा पुलिस टीम के साथ बैंक पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग भी देखी। बताया जा रहा है कि वारदात के समय बैंक के अंदर और आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन बदमाशों के पास मौजूद हथियारों के कारण किसी की कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अलवर में आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। बदमाश दिनदहाडे़ लूट की वारदात का अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो गया। इसके अलावा लोग शहर की पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed