{"_id":"63d7269759b08d634c3a81aa","slug":"three-killed-in-car-and-van-collision-in-pali-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली के सोजत में कार और वैन की भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल, अजमेर दरगाह से लौट रहे थे कार सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली के सोजत में कार और वैन की भिड़ंत, तीन की मौत, छह घायल, अजमेर दरगाह से लौट रहे थे कार सवार
Mon, 30 Jan 2023 07:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:38 AM IST
सार
पाली में सोजत थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम को कार और वैन में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कुल छह लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को पाली से जोधपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पाली हादसे में घायल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हादसा रविवार शाम को पाली-सोजत हाईवे पर नागा की बगीची के पास हुआ। कार सामने से आ रही एक वैन से टकरा गई। हादसे में कार में सवार अमरैली गुजरात निवासी 45 साल के अल्ताफ पुत्र बाबू खान की मौत हो गई। जिनकी बॉडी सोजत हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है। वहीं, वैन में सवार पाली जिले के मांडा गांव निवासी 72 साल के चोलाराम जाट पुत्र भूराराम जाट और उनकी 65 साल की पत्नी हरकुदेवी जाट की भी मौत हो गई। वहीं, बासनी भादवातन निवासी उनका जमाई पुखाराम जाट गंभीर घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कार सवार पांच घायल
कार में सवार गुजरात के काठियावाड़ निवासी 33 साल का जाहिद पुत्र करीब भाई, 25 साल का सरफराज पुत्र कालू खान, 24 साल का मोहसीन पुत्र मेहबूब भाई, 17 साल का उस्मान पुत्र सलीम भाई और 23 साल का अल्ताफ घायल हो गए। जिनका जोधपुर, पाली और सोजत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अजमेर से जियारत कर गुजरात लौट रहे थे कार सवार
गुजरात निवासी सभी लोग अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह पर जियारत करने आए थे। जो रविवार को कार से गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
वैन सवार मृतक तोलाराम पाली में बीमार बहन से मिलकर मांडा गांव लौट रहे थे
वहीं, वैन में सवार मृतक तोलाराम अपनी पत्नी और जमाई के साथ मांडा गांव जा रहे थे। वे पाली में अपनी बीमार बहन से मिलने आए थे। वापस मांडा गांव जाते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन