फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three Iranian youth arrested in Bikaner Rs 10 lakh in currency of different countries recovered

Rajasthan: तीन ईरानी युवक गिरफ्तार, अलग-अलग देशों की करेंसी में 10 लाख रुपये बरामद, तीन महीने पहले वीजा खत्म

Sun, 05 Feb 2023 10:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Feb 2023 10:42 PM IST
सार

अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी हाथ की सफाई दिखाकर लोगों और व्यापारियों के साथ ठगी करते थे। आरोपियों ने नापासर में एक व्यक्ति के साथ हजारों रुपये की ठगी की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three Iranian youth arrested in Bikaner Rs 10 lakh in currency of different countries recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने तीन इरानी युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अलग-अलग देशों की लगभग 10 लाख रुपये की करेंसी और मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी युवक की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवक बीकानेर के एक होटल में रुके हुए थे। तीनों फेक आईडी के जरिए  होटल में रुके थे। उनके कब्जे से फर्जी आईडी, अलग-अलग देशों की करेंसी में दस लाख रुपये और नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।  
विज्ञापन


अब तक की जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी हाथ की सफाई दिखाकर लोगों और व्यापारियों के साथ ठगी करते थे। आरोपियों ने नापासर में एक व्यक्ति के साथ हजारों रुपये की ठगी की थी। पीड़ित के केस दर्ज कराने के बाद  पुलिस ने तीनों इरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ये तीनों युवक ट्यूरिस्ट वीजा पर घूमने के लिए आये थे। इनका वीजा तीन माह पहले ही खत्म हो गया है। आरोपियों की पहचान होशियार मोहम्मन, सलमान, अहमद जियाही के रूप में हुई है। तबीयत खराब होने पर एक आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दो अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed