फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three girls died due to drowning in Tonk

Rajasthan: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर टोंक में दुखद घटना, दो सगी बहनों समेत तीन बालिकाओं की डूबने से मौत

Wed, 25 Jan 2023 11:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 25 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

कल्याणपुरा गांव में सरकारी स्कूल के पास बनी पानी की नाडी में तीन बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। जान गंवाने वाली बालिकाओं में दो सगी बहनें हैं।

विज्ञापन
Three girls died due to drowning in Tonk
डूबने से मौत - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर थाना क्षेत्र के गांवड़ी पंचायत अधीन कल्याणपुरा गांव में तीन बालिकाएं काल का ग्रास बन गईं। कल्याणपुरा गांव में सरकारी स्कूल के पास बनी पानी की नाडी में तीन बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। हादसे के बाद गांव वालों ने दो बालिकाओं के शव पानी से बाहर निकाल लिए। घटना की सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीसरी बालिका के शव को भी बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना कल्याणपुरा गांव में सरकारी स्कूल के पास बनी पानी की नाडी में हुई। हादसा शाम पांच बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतक बालिकाओं की पहचान टीना नागर (10) पुत्री मुकेश नागर, किरण (12) मीणा पुत्री नंदकिशोर मीणा व रिया मीणा (9) पुत्री नंदकिशोर मीणा के रूप में हुई है। किरण और रिया दोनों सगी बहने हैं, जिनके पिता शिक्षक हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीनों बालिकाएं काफी देर से लापता थीं। उनकी तलाश करते-करते परिजन नाडी के समीप पहुंचे। जहां उनकी चप्पल पानी में तैरती हुई दिखाई दी। इस पर परिजनों और ग्रामीणों को शंका हुई। तलाश किए जाने पर रिया व किरण के शव तो परिजनों ने निकाल लिए, लेकिन टीना का शव नहीं मिला। थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव की काफी देर तक तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। अंधेरे के चलते तीसरी बालिका के शव निकालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब साढ़े आठ बजे तीसरी बालिका टीना के शव को भी निकाला गया। तीनों बालिकाओं की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में थी शामिल
परिजनों ने बताया कि तीनों बालिकाएं गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं। इसे लेकर वह ड्रेस आदि की तैयारियों को लेकर जुटी हुई थीं। स्कूल से आने के बाद तीनों बालिकाएं एक साथ नाडी तरफ गई थीं। इसी दरमियान तीनों बालिका डूब गईं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह बालिकाएं डूबीं वहां गहराई करीब आठ से 10 फीट थी। परिजनों को इस बात का अहसास तक नहीं हुआ कि बालिकाएं नाडी में डूबी हैं।


परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार
घटना की सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर बिजली व्यवस्था नहीं होने से खासी परेशानी हुई। तीसरी बालिका के शव को निकालने को लेकर काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने तीन बिजली की मरकरी लगवाई तथा टॉर्च की मदद से शव की तलाश की। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर मेडिकल ऑफिसर को तहरीर दी जा रही है। शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम करने इंकार कर दिया। इस दौरान मोर्चरी के बाहर थाना प्रभारी जगदीश, एसआई रोडूमल, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, पुलिसकर्मी हंसराज समेत मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed