फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   three died in due to trailer hit bike in Tonk

Road Accident in Tonk: ट्रेलर ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदा, बाल-बाल बच गया दो साल का मासूम

Thu, 28 Apr 2022 06:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Apr 2022 06:00 PM IST
सार

टोंक में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दादा, बहू और पोती की मौत हो गई। मृतक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
three died in due to trailer hit bike in Tonk
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टोंक में ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार की तीन लोगों की जान चली गई। दादा, बहू और पोती बाइक पर सवार थे। उनके साथ दो साल का पोत भी था, जो हादसे में सकुशल बच गया।

विज्ञापन


बनेठा थाना इलाके के रामनगर निवासी 55 साल के कैलाश धाकड़ अपने बेटे ओमेश के ससुराल धुआंकला में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कैलाश धाकड़ के साथ बाइक पर उनकी बहू दुर्गा देव, पोता हिमांशु, पोती डारवी भी थे। इस दौरान चंदलाइ गांव के पास ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बहू औकर छह साल की पोती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश धाकड़ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो साल का मासूम हिमांशु सकुशल बच गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed