फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three children of same family drowned in a pond in Churu Sardaharshahar

Rajasthan: एक ही परिवार के तीन बच्चे तालाब में डूबे, नहाते-नहाते गहराई में उतर गए थे

Mon, 11 Jul 2022 09:11 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Jul 2022 09:11 AM IST
सार

तालाब में नहाने चार बच्चे गए थे लेकिन एक बच्ची तालाब में नहीं उतरी। इस कारण उसकी जान बच गई। वहीं एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Three children of same family drowned in a pond in Churu Sardaharshahar
सरदारशहर में तीन बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के गांव कल्याणपुरा पुरोहितान में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चियां तालाब में नहाने गई थीं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ग्रामीणों के सहयोग से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि हरिभगत (13) पुत्र श्रवण कुमार सुथार, नानी (12) साल पुत्री लालचंद सुथार अपने ननिहाल आई आलसर ढढेरू निवासी आरजू (12) पुत्री करणीराम सुथार तीनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। एक बच्ची अंजलि जो तालाब में इनके साथ नहाने गई थी लेकिन वह तालाब में नहीं उतरी, जिसके कारण उसकी जान बच गई। अंजलि जब बच्चों को डूबते हुए देखकर चिल्लाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर उपखंड अधिकारी पवन कुमार जांगिड़ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है। मृतक चचेरे भाई-बहन हरिभगत और नानी का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है और अपने ननिहाल आई आरजू का अंतिम संस्कार उसके गांव आलसर में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed